फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में बढ़ी सर्दी की दस्तक, उत्तर-पश्चिमी जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ranchi : झारखंड में सर्दी ने दस्तक दे दी है। राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा में अगले दो दिनों, 11 और 12 नवम्बर को शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड में सर्दी ने दस्तक दे दी है। राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा में अगले दो दिनों, 11 और 12 नवम्बर को शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के अन्य हिस्सों में भी अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद तापमान में अगले चार दिनों तक कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 31.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 10.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से मौसम साफ रहा। सुबह के समय ठंडी हवाओं और कनकनी का असर महसूस किया गया, जबकि दोपहर में हल्की धूप ने राहत दी। रांची में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री और न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस, वहीं जमशेदपुर में 30 डिग्री अधिकतम और 14.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि सुबह और देर रात के समय गर्म कपड़े पहनने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई है, क्योंकि तापमान में गिरावट जारी रह सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram