फॉण्ट कनवर्टर NEW

किन्नर और उसके मुंहबोली भाई की बेरहमी से ह’त्या; मां ने बताया आरोपी के नाम, पुलिस को प्रेम प्रसंग का शक

UP News: कानपुर के हनुमंत विहार इलाके में एक 25 साल की किन्नर और उसके 12 साल के मुंहबोले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। किन्नर मैनपुरी के धरमंगदपुर गांव की रहने वाली थी। उसकी मां ने बताया कि काजल एक किन्नर थी

अपनी भाषा में पढ़ें

UP News: कानपुर के हनुमंत विहार इलाके में एक 25 साल की किन्नर और उसके 12 साल के मुंहबोले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। किन्नर मैनपुरी के धरमंगदपुर गांव की रहने वाली थी। उसकी मां ने बताया कि काजल एक किन्नर थी और उसने अपने चचेरे भाई देव को गोद लिया था। काजल ने एक महीने पहले ही कानपुर में रिटायर्ड फौजी अभिमन्यु के मकान में कमरा किराए पर लिया था। उसने देव को अपने पास बुलाकर उसका स्कूल में दाखिला करवाया था वह छठवीं क्लास में पढ़ता था। काजल में अपने चेहरे की सर्जरी भी कराई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन अचानक इस घटना ने सब कुछ बदल दिया।

भाई का फर्श पर तो किन्नर का शव बेड में छिपा मिला, कमरे से आ रही थी बदबू

जानकारी के मुताबिक किन्नर की मां गुड्डी ने बताया कि काजल का फोन बंद आ रहा था बार-बार फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। गुड्डी पति और बेटी शनिवार शाम कानपुर आ गए। जब वे काजल के घर पहुंचे तो मेन गेट बाहर से बंद था। घर के अंदर से बदबू आ रही थी। उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने मकान मालिक अभिमन्यु को फोन किया। अभिमन्यु दूसरी चाबी लेकर आए और दरवाजा खोला।

दरवाजा खुलते ही जो देखा उसे देखकर सबके होश उड़ गए। कमरे में देव की लाश फर्श पर पड़ी थी और काजल का शव बेड के अंदर घुसा हुआ था। कमरे में शराब की बोतल और नमकीन के खाली पैकेट पड़े थे। अलमारियां खुली थीं और सारा सामान अस्त-व्यस्त था। काजल का आईफोन भी गायब था। पुलिस को सूचना दी गई। डीसीपी साउथ फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग हो सकता है। पड़ोसियों ने बताया कि काजल के घर दो युवक गोलू और आकाश अक्सर आते थे।

किन्नर की मां ने आरोपी के बताए नाम, पुलिस को प्रेम प्रसंग का शक

गुड्डी ने पुलिस को बताया कि उसे आलोक उर्फ गोलू शर्मा, हेमराज उर्फ अजय, सविता और आकाश पर शक है। उसने कहा कि मेरी बेटी के पास ये तीनों हमेशा आते रहते थे। हाल ही में काजल ने एक प्लॉट का सौदा भी किया था जिसमें आकाश उसका साथ देता था। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद से ही ये तीनों गायब हैं जिससे पुलिस का शक और गहरा गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है। हनुमंत विहार थाना प्रभारी ने कहा कि शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। जल्द ही इस रहस्य का खुलासा होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram