फॉण्ट कनवर्टर NEW

गहने चमकाने के बहाने घर में घुसे बदमाश, गहने लेकर फरार

Jharkhand News: साकची थाना क्षेत्र के पेनार रोड में रहने वाले डॉ. बारीन सरकार के साथ 29 मई को एक बड़ी धोखाधड़ी की घटना घटी। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे दो बदमाश उनके घर में घुस आए। दोनों ने खुद को जेवर चमकाने

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: साकची थाना क्षेत्र के पेनार रोड में रहने वाले डॉ. बारीन सरकार के साथ 29 मई को एक बड़ी धोखाधड़ी की घटना घटी। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे दो बदमाश उनके घर में घुस आए। दोनों ने खुद को जेवर चमकाने वाला बताया और घर के अंदर काफी देर तक रुके। इस दौरान उन्होंने कई गहनों को चमकाने के बहाने अपने कब्जे में ले लिया।

कुछ देर बाद जैसे ही उन्हें मौका मिला, दोनों बदमाश सारे गहने लेकर चुपचाप फरार हो गए। जब डॉ. बारीन सरकार को धोखाधड़ी का अहसास हुआ, तब तक दोनों आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत साकची थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दोनों आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram