फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

अनिल खलखो के निधन से शिक्षक समाज स्तब्ध, इटकी में हुआ अंतिम संस्कार

Ranchi News : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल इकाई रांची के महासचिव अनिल खलखो का 9 जून को असमय निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरा शिक्षक समाज स्तब्ध और मर्माहत है। 48 वर्षीय श्री खलखो एक कर्मठ और प्रखर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi News : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल इकाई रांची के महासचिव अनिल खलखो का 9 जून को असमय निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरा शिक्षक समाज स्तब्ध और मर्माहत है। 48 वर्षीय श्री खलखो एक कर्मठ और प्रखर नेतृत्वकर्ता थे। संघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि यह संघ के लिए अपूरणीय क्षति है। 

उनका अंतिम संस्कार इटकी के तुरगुरु कब्रिस्तान में किया गया, जिसमें नसीम अहमद, पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार चौबे, राज्य प्रवक्ता राकेश कुमार, अजय कुमार, अजय ज्ञानी, सलीम सहाय तिग्गा, शंकर खलखो, अशोक मंगल, बेड़ो प्रखण्ड के बीईईओ शांतिमुनि, विकास भूषण, कंचन टोप्पो, कल्याणी, अबीला तिर्की सहित कई शिक्षक व संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram