फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर: जलती कार से मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब भाटिया बस्ती रोड के पास एक इंडिको कार जलती हुई पाई गई। स्थानीय लोगों ने जब कार से धुआं उठता देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब भाटिया बस्ती रोड के पास एक इंडिको कार जलती हुई पाई गई। स्थानीय लोगों ने जब कार से धुआं उठता देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कार के अंदर एक जला हुआ शव मिला, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान विजय हेरिटेज, कदमा निवासी सुनील अग्रवाल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सुनील अग्रवाल रविवार सुबह गैस सिलेंडर लेकर घर से निकले थे। कार के अंदर से उनका जला हुआ शव और एक गैस सिलेंडर बरामद किया गया है।

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा सकें और पता लगाया जा सके कि यह हादसा है या सुनियोजित हत्या।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कई लोगों का मानना है कि यह हत्या हो सकती है, जिसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई है।

इस संबंध में डीएसपी मनोज ठाकुर ने जानकारी दी कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी, लेकिन एफएसएल की रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़ी कोई अहम जानकारी मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram