फॉण्ट कनवर्टर NEW

मानगो गुरुद्वारा में 28 सितंबर से लगेगा 55वां गुरमत सिख्या कैंप, देशभर से जुटेंगे सिख विद्वान

Jharkhand News: सिख समुदाय के धार्मिक और शैक्षणिक उत्थान को समर्पित 55वां गुरमत सिख्या कैंप आगामी 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2024 तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मानगो में आयोजित किया जाएगा। यह सात दिवसीय विशेष शिविर कोलकाता की सिख फोरम एंड सिख वेलफेयर

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: सिख समुदाय के धार्मिक और शैक्षणिक उत्थान को समर्पित 55वां गुरमत सिख्या कैंप आगामी 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2024 तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मानगो में आयोजित किया जाएगा। यह सात दिवसीय विशेष शिविर कोलकाता की सिख फोरम एंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन तथा श्री गुरु सिंह सभा, मानगो के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।

इस शिविर का उद्देश्य युवाओं को गुरमत ज्ञान, सिख इतिहास, रहत मर्यादा, गुरमुखी लिपि और गुरबाणी की गहन जानकारी देना है। आयोजन में देशभर के नामचीन सिख विद्वान भाग लेंगे, जो प्रतिभागियों को आध्यात्मिक और नैतिक दृष्टि से सशक्त बनाएंगे।

इस बार शिविर में जिन प्रमुख सिख विद्वानों का आगमन हो रहा है उनमें हैं:

  • मंजीत कौर (प्रधानाचार्य, शहीद मिशनरी कॉलेज, अमृतसर)

  • डॉ. राजवंत सिंह (एको सिख प्रमुख)

  • भाई मनधीर सिंह (पंथक सेवा जत्था, दोआबा)

  • डॉ. गुरप्रीत सिंह (रिसर्च स्कॉलर, एसजीपीसी)

  • कैप्टन यशपाल सिंह, सरदार गौरवदीप सिंह, और अन्य प्रेरणादायक वक्ता।

मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने जानकारी दी कि शिविर में झारखंड, ओडिशा और बंगाल से करीब 250 बच्चों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि शिविर में बच्चों को सोहनी पगड़ी बांधने, गुरबाणी के उच्चारण, और पंथक मर्यादा जैसे विषयों पर गहन प्रशिक्षण मिलेगा।

सीजीपीसी के अध्यक्ष भगवान सिंह ने कहा, “यह सिख समुदाय के लिए एक सुनहरा अवसर है। गुरमत ज्ञान की इस नदी से यदि एक बूंद भी हम ले लें, तो जीवन सफल हो सकता है। मैं जमशेदपुर के सभी सिख बच्चों से अपील करता हूं कि इस शिविर में अवश्य भाग लें और अपने जीवन को आध्यात्मिक दिशा दें।”

समापन समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र होगा, जिसमें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) के वरिष्ठ पदाधिकारी, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार, और पूर्वी भारत की प्रमुख हस्तियां शामिल होने की संभावना है।

यह आयोजन न केवल धार्मिक जागरूकता और शिक्षा को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं के भीतर संस्कार, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करेगा। आयोजकों ने सिख बच्चों और युवाओं से अपील की है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और गुरमत की शीतल छाया में शिक्षा प्राप्त करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram