World News: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग जारी है। शुक्रवार सुबह दोनों देशों के सैनिकों ने बॉर्डर पर फायरिंग की है। थाई सरकार ने कहा कि एक लाख से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं। अब तक थाईलैंड के 16 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 1 सैनिक और 15 आम लोग हैं। 46 लोग घायल हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक कंबोडिया की तरफ से मृतकों या घायलों की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। विवाद की वजह 900 साल पुराना मंदिर है। जब थाई सेना के मुताबिक कंबोडियाई सैनिकों ने थाई सैन्य ठिकानों के ऊपर ड्रोन उड़ाए। थाई सेना का कहना है कि उसने बातचीत के जरिए तनाव कम करने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो सुबह 8:20 बजे गोलीबारी शुरू हो गई। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद का इतिहास 118 साल पुराना है, जो प्रीह विहियर मंदिर और आसपास के क्षेत्रों को लेकर है।

बता दें जब कंबोडिया फ्रांस के अधीन था तभी 1907 में दोनों देशों के बीच 817 किमी की लंबी सीमा खींची गई थी। थाईलैंड ने हमेशा इसका विरोध किया, क्योंकि नक्शे में प्रीह विहियर मंदिर कंबोडिया के हिस्से में दिखाया गया था। इस पर दोनों देशों में विवाद चलता रहा। 1959 में कंबोडिया यह मामला अंतरराष्ट्रीय अदालत में ले गया और 1962 में अदालत ने फैसला दिया कि मंदिर कंबोडिया का है। थाईलैंड ने इसे स्वीकार किया, लेकिन आसपास की जमीन को लेकर विवाद अब भी जारी है।

Share.
Exit mobile version