फॉण्ट कनवर्टर NEW

तेजस्वी यादव ने पहली बार दिखाई परिवार की झलक, बेटे इराज को बताया ‘अनमोल’

Bihar News: राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पहली बार अपने पूरे परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इन तस्वीरों को साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा कि “समृद्ध सामाजिक परंपरा, पारिवारिक

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पहली बार अपने पूरे परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इन तस्वीरों को साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा कि “समृद्ध सामाजिक परंपरा, पारिवारिक मूल्य, बड़ों का स्नेह-आशीर्वाद, संस्कार और संस्कृति इंसान को सभ्य तथा जीवन को अनमोल बनाते हैं।”

इन तस्वीरों में तेजस्वी अपनी पत्नी राजश्री यादव, बेटी कात्यायनी और बेटे इराज लालू यादव के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में तेजस्वी कभी अपनी बेटी को गोद में लिए हैं तो कभी बेटे इराज को प्यार करते दिखते हैं। एक तस्वीर में पूरा परिवार एक फ्रेम में बेहद आत्मीयता से कैमरे की ओर देख रहा है।

बता दें कि तेजस्वी और राजश्री की शादी साल 2021 में हुई थी। इसके दो साल बाद, 2023 में तेजस्वी पहली बार पिता बने थे जब उनकी बेटी कात्यायनी का जन्म हुआ। इस साल मई 2025 में उनके बेटे इराज का जन्म कोलकाता के एक निजी अस्पताल में हुआ था। बेटे के जन्म की जानकारी देते हुए तेजस्वी ने “जय हनुमान” लिखकर पोस्ट की थी, जो काफी वायरल हुआ था।

तेजस्वी की यह पारिवारिक झलक न केवल उनके समर्थकों को भावुक कर रही है, बल्कि आम जनता के बीच भी चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी निजी जिंदगी की इस मधुर तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram