Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»मां के जन्मदिन पर तेज प्रताप की भावुक एंट्री, दो तस्वीरें कीं शेयर
Bihar

मां के जन्मदिन पर तेज प्रताप की भावुक एंट्री, दो तस्वीरें कीं शेयर

By Samsul HaqueJanuary 2, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna News: बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में लंबे समय से चल रही कलह किसी से छिपी नहीं हैं, लेकिन 1 जनवरी 2026 को राबड़ी देवी के 67वें जन्मदिन पर उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कुछ ऐसा किया जिससे राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छिड़ गई। तेज प्रताप ने सात महीने बाद मां के घर पहुंचकर न सिर्फ केक काटा, बल्कि सोशल मीडिया पर दो भावुक तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में वे मां राबड़ी के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी पुरानी फैमिली फोटो है, जिसमें लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और सभी बहनें एक साथ मुस्कुराते दिख रही हैं। इस पोस्ट ने सवाल खड़े कर दिए हैं- क्या तेज प्रताप की ‘घर वापसी’ हो रही है?

नई तस्वीरों ने राजनीतिक गलियारों में छिड़ी नई चर्चा, लालू परिवार होने जा रहा एक

बता दें तेज प्रताप यादव के घर वापसी के संकेत वाली यह घटना तब हुई जब परिवार के कई सदस्य दूर थे। लालू यादव दिल्ली में इलाज करा रहे हैं, जबकि तेजस्वी यादव यूरोप टूर पर हैं। फिर भी तेज प्रताप का अचानक 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी निवास पहुंचना सबको चौंका दिया। सूत्रों के मुताबिक वे सुबह ही पहुंचे और मां को सरप्राइज दिया। आरजेडी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन तेज प्रताप की मौजूदगी ने समारोह को खास बना दिया।

तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- मां, आप मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। जन्मदिन की बधाई! साथ में शेयर की गई पुरानी तस्वीर ने पुराने दिनों की याद ताजा कर दी जिसमें पूरा परिवार एकजुट नजर आता है। तेजप्रताप ने आगे लिखा- मां आप हमारे परिवार की आत्मा हैं। हर हंसी, हर प्रार्थना, हर उस पल के पीछे आप ही हैं जो घर जैसा लगता है। यह जिंदगी जो हम जीते हैं– गर्मजोशी भरी, अधूरी, प्यार से भरी हुई, यह सब आपकी वजह से है। कहते हैं कि जब भगवान हर जगह नहीं हो सकते, तो वे मां को भेजते हैं और हम सब बहुत खुशकिस्मत हैं क्योंकि हमारे पास आप हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : नहीं थम रहा विवाद: रोहिणी के साथ लालू-राबड़ी की तीन और बेटियों ने छोड़ा घर

बता दें पिछले सालों में तेज प्रताप का परिवार से अलगाव रहा है। 2025 में प्रेमिका अनुष्का यादव के साथ की तस्वीर वायरल हुई तो लालू यादव ने उन्हें राजद और अपने परिवार से बेदखल कर दिया था। इसके बाद तेजस्वी से भी तेज प्रताप से दूरी बना ली थी और अलग रहने लगे थे। राजनीतिक मतभेद बढ़े तो व्यक्तिगत मुद्दों ने परिवार को बांट दिया। सियासी विरासत की लड़ाई भी सार्वजनिक होती दिखी जब तेजस्वी की आरजेडी पर मालिकाना अधिकार पर बहस छिड़ गई। लेकिन अब इन नई तस्वीरों ने फिर नई चर्चा छेड़ दी है कि क्या लालू परिवार एक होने जा रहा है।

इस खबर को भी पढ़ें : तेज प्रताप यादव ने बहन रोहिणी आचार्या के लिए ठोकी जांच की मांग!

अनुष्का के साथ तेज प्रताप की वही तस्वीर है जिसके सोशल मीडिया में आने के बाद लालू ने पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नथवानी से पैसे लेकर राजद और माले ने किया वोट, कांग्रेस का बड़ा आरोप

June 20, 2026

खान सर को गिरफ्तारी से बड़ी राहत, कोर्ट में पुलिस ने सौंपी केस डायरी

June 20, 2026

झारखंड की डांसर बहनों से पटना में हैवानियत, 13 लोगों पर मामला दर्ज

June 20, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.