फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

तेजप्रताप यादव की ‘लव लाइफ’ पर बवाल: बच्चा और शादी? जानें सच

Patna: बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार मामला उनकी निजी जिंदगी से जुड़े एक गंभीर विवाद का है। सोशल मीडिया पर उनकी कथित प्रेमिका अनुष्का यादव और एक नवजात

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Patna: बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार मामला उनकी निजी जिंदगी से जुड़े एक गंभीर विवाद का है। सोशल मीडिया पर उनकी कथित प्रेमिका अनुष्का यादव और एक नवजात बच्चे को लेकर उड़ रही खबरों ने पटना से लेकर दिल्ली तक खलबली मचा दी है। इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि अनुष्का यादव ने एक बच्चे को जन्म दिया है, जिसे तेजप्रताप से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस खबर को भी पढ़ें : लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में ED ने राबड़ी देवी और तेजप्रताप से की लंबी पूछताछ

इन खबरों के जोर पकड़ते ही तेजप्रताप यादव ने आनन-फानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि उनका अनुष्का यादव से कोई रिश्ता नहीं है और यह उनके राजनीतिक करियर को नुकसान पहुंचाने की एक बड़ी साजिश है।

इस खबर को भी पढ़ें : मां के जन्मदिन पर तेज प्रताप की भावुक एंट्री, दो तस्वीरें कीं शेयर

यह विवाद इसलिए भी पेचीदा है क्योंकि तेजप्रताप यादव तकनीकी रूप से अभी भी विवाहित हैं। साल 2018 में ऐश्वर्या राय के साथ हुई उनकी शादी के बाद तलाक का मामला फिलहाल अदालत में लंबित है। कानूनी जानकारों का मानना है कि यदि बिना तलाक लिए दूसरी शादी या ऐसे संबंधों की पुष्टि होती है, तो यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 82(1) के तहत ‘द्विविवाह’ की श्रेणी में आ सकता है, जिसमें 7 से 10 साल की सजा का प्रावधान है।

इस खबर को भी पढ़ें : जब बहू ऐश्वर्या के साथ महापाप हुआ, तब लालू यादव की चेतना क्यों नहीं जागी?

बता दें कि साल 2025 में भी दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिन्हें तेजप्रताप ने एआई (AI) जनरेटेड बताते हुए अपना अकाउंट हैक होने की बात कही थी। हालांकि, अब बच्चे के जन्म की खबरों के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। खास बात यह है कि इस पूरे मामले पर अनुष्का यादव की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल, इन दावों में कितनी सच्चाई है, यह तो जांच के बाद ही साफ होगा, लेकिन इसने तेजप्रताप के लिए कानूनी और सामाजिक मुश्किलें जरूर बढ़ा दी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram