फॉण्ट कनवर्टर NEW

RPF की कार्रवाई, बिहार भेजी जा रही 20 लीटर विदेशी शराब पकड़ी

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर RPF ने मंगलवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में सूटकेस के साथ पकड़ा गया। जब जांच की गई तो सूटकेस से लगभग 25

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर RPF ने मंगलवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में सूटकेस के साथ पकड़ा गया। जब जांच की गई तो सूटकेस से लगभग 25 बोतलें विदेशी शराब की बरामद हुईं, जिनकी कुल मात्रा करीब 20 लीटर बताई जा रही है।

आरोपित की पहचान और स्वीकारोक्ति

RPF की पूछताछ में युवक ने अपना नाम मनोहर कुमार बताया, जो बिहार के लखीसराय जिले का रहने वाला है। मनोहर ने स्वीकार किया कि वह पहले भी ऐसे ही शराब की खेप लेकर बिहार जा चुका है। उसने कहा कि अभी चुनाव और त्योहारों के कारण बिहार में विदेशी शराब की भारी मांग है।

आगे की कार्रवाई और निगरानी में सख्ती

RPF ने आरोपी की पहचान की पुष्टि करने के बाद जब्त की गई शराब और युवक को आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंप दिया। बुधवार को अदालत ने मनोहर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव और त्योहार के सीजन में शराब की तस्करी बढ़ने की संभावना होती है। इसलिए स्टेशन परिसर और उससे जुड़े इलाकों में निगरानी एवं गश्ती और मजबूत कर दी गई है।

बिहार में शराबबंदी और तस्करी

बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। ऐसे में बाहर से शराब की तस्करी लगातार चुनौती बनी हुई है। पर्व-त्योहार और चुनाव के दौरान तस्कर अधिक सक्रिय हो जाते हैं। इसी को देखते हुए सुरक्षाबल सतर्कता बरत रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram