फॉण्ट कनवर्टर NEW

प्रतिबंध के बावजूद दौड़ रहे ट्रक, टाटानगर ओवरब्रिज पर फिर हादसा

Jamshedpur News: बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज के पास सोमवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में स्कूटी पर सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय स्तर पर इलाज मुहैया कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज के पास सोमवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में स्कूटी पर सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय स्तर पर इलाज मुहैया कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रक को जब्त कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं। हादसे के बाद कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

इस खबर को भी पढ़ें : टाटानगर स्टेशन पर RPF का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 18 लाख का गांजा जब्त!

स्थानीय लोगों ने बताया कि टाटानगर रेलवे ओवरब्रिज पर भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध है, इसके बावजूद ट्रक और अन्य भारी वाहन लगातार इस ओवरब्रिज से गुजरते देखे जाते हैं। इसी लापरवाही के कारण आए दिन यहां हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नियमों का सख्ती से पालन कराया जाता, तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता था।

फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram