फॉण्ट कनवर्टर NEW

टाटा पावर की 250 करोड़ की परियोजना, BPCL रिफाइनरी को मिलेगा फायदा

टाटा पावर ने मुंबई स्थित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) की रिफाइनरी में बिजली आपूर्ति मजबूत करने के लिए बड़ा समझौता किया है। इसके तहत कंपनी करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से 110 केवी का बिजली नेटवर्क तैयार करेगी। इस परियोजना को पूरा करने

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : टाटा पावर ने मुंबई स्थित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) की रिफाइनरी में बिजली आपूर्ति मजबूत करने के लिए बड़ा समझौता किया है। इसके तहत कंपनी करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से 110 केवी का बिजली नेटवर्क तैयार करेगी। इस परियोजना को पूरा करने में लगभग 24 महीने का समय लगेगा।

बीपीसीएल की यूनिट को मिलेगी 90 मेगावाट बिजली

इस परियोजना के पूरा होने के बाद बीपीसीएल की पेट्रो रेसिड फ्लूडाइज्ड कैटेलिटिक क्रैकिंग यूनिट (PRFCC) की 90 मेगावाट बिजली की जरूरत पूरी करने में मदद मिलेगी। नए नेटवर्क से रिफाइनरी को बेहतर और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। कंपनी के अनुसार, रिफाइनिंग क्षेत्र में यह अपनी तरह की पहली परियोजना है।

पांच वर्षों में 400 केवी नेटवर्क के विस्तार की योजना

टाटा पावर ने अगले पांच वर्षों में मुंबई में 400 केवी ट्रांसमिशन नेटवर्क का विस्तार करने की भी योजना बनाई है। इससे शहर में बिजली आपूर्ति की क्षमता बढ़ेगी और औद्योगिक क्षेत्रों को फायदा मिलेगा।

कंपनी का कहना है कि इस परियोजना से मुंबई की बिजली व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही बीपीसीएल की रिफाइनरी में बिजली की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। परियोजना के पूरा होने के बाद रिफाइनरी का संचालन और बेहतर होने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram