फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

बोकारो में स्वच्छता पखवाड़ा का आगाज, शिक्षकों ने लगाया पौधा और दिया बड़ा संदेश

Bokaro News: एन.पी. टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एवं एन.पी. संध्याकालीन स्नातक महाविद्यालय, चिरा-चास में गुरुवार को स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ पौधारोपण के साथ किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं ट्रस्ट पदाधिकारियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Bokaro News:  एन.पी. टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एवं एन.पी. संध्याकालीन स्नातक महाविद्यालय, चिरा-चास में गुरुवार को स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ पौधारोपण के साथ किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं ट्रस्ट पदाधिकारियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में एन.पी. एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष अविनाश उत्कर्ष, महाविद्यालय के सचिव प्रमोद सिंह, विभागाध्यक्ष संजीव कुमार सहित प्रो. रुपलता सिंह, भारती कुमारी, डॉ. संचिता गोस्वामी, नीलू कुमारी, प्रदीप विश्वकर्मा, डॉ. अखिलेश कुमार, अनामिका कुमारी, आईपी सिंह, शालिग्राम सिंह एवं अन्य शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के सचिव प्रमोद सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि मानव जीवन के आधार हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। प्रकृति के प्रति हमारी छोटी-छोटी जिम्मेदारियां आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य का आधार बनेंगी।
एन.पी. एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष अविनाश उत्कर्ष ने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन को बचाने का अभियान है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल अपनी संतान की तरह करे। जब तक पौधा वृक्ष नहीं बन जाता, तब तक उसकी नियमित सेवा और संरक्षण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
विभागाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण और वृक्षों का संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि एक स्वस्थ समाज और सुरक्षित भविष्य के लिए हर व्यक्ति को हरियाली बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram