फॉण्ट कनवर्टर NEW

सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम हवाई करतबों से आसमान में बिखेरेगी जादू

रांची। सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम अपने शानदार हवाई करतबों से आसमान में जादू बिखेरेगी। भारतीय वायुसेना का झारखंड में यह पहला एयर शो हाेगा जो 19 और 20 अप्रैल 2025 को रांची के खोजा टोली, आर्मी मैदान, नामकुम में दर्शकाें को रोमांचित करेगा। सुबह 9:45 से

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम अपने शानदार हवाई करतबों से आसमान में जादू बिखेरेगी। भारतीय वायुसेना का झारखंड में यह पहला एयर शो हाेगा जो 19 और 20 अप्रैल 2025 को रांची के खोजा टोली, आर्मी मैदान, नामकुम में दर्शकाें को रोमांचित करेगा। सुबह 9:45 से 10:45 तक दोनों दिन एक-एक घंटे के लिए आयोजित इस शो का रोमांच अपनी चरम सीमा में होगा जब दर्शकों की आंखें आसमान में होंगी। इस शो को देखने के लिए दर्शकों को कार्यक्रम शुरू होने से पहलेे सुबह 8:30 तक हर हाल में अपना स्थान ग्रहण कर लेना हाेगा। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री इस शो काे लेकर काफी सजग हैं। उन्होंंने शो को लेकर जिला प्रशासन को पूरी तैयारी करने हेतु निर्देश दिया है। 15 अप्रैल 2025 कोे अनुमंडल पदाधिकारी सदर द्वारा उक्त स्थल का निरीक्षण भी किया गया। वहीं, गणमान्य एवं अन्य आम लाेगों की बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, शौचालय, पेयजल, बैरिकेट, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड, बम निरोधक दस्ता, सिस्टम, साइनेज एवं अन्य व्यवस्था को लेकर निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही, दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की जा रही है।

स्कूली बच्चों को किया जा रहा आमंत्रित

भारतीय वायुसेना के इस पहले एयर शो में 19 अप्रैल 2025 को बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों काे आमंत्रित किया जा रहा है ताकि वे देश के एयरफोर्स द्वारा दिखाए जा रहे करतब को देखें और उससे प्रेरणा लेे सकें। आने वाले भविष्य में एयर फ़ोर्स में जाकर देश की सेवा में अपना योगदान देकर अपने प्रदेश और देश का नाम रौशन कर सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram