फॉण्ट कनवर्टर NEW

2100 बिस्तरों का सुपर स्पेशियलिटी किडनी अस्पताल और 6 नए मेडिकल कॉलेज जल्द

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को घोषणा की कि झारखंड के सभी जिलों के सदर अस्पतालों में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनें लगाई जाएंगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को घोषणा की कि झारखंड के सभी जिलों के सदर अस्पतालों में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनें लगाई जाएंगी। इससे मरीजों को महंगे इलाज के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा और सुविधा जिला स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।

नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री इरफान अंसारी ने 91 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (CHO) को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में स्वास्थ्य व्यवस्था में जो सुधार नहीं हो पाया था, उसे अब तेज़ी से पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 2100 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी किडनी अस्पताल और छह नए मेडिकल कॉलेज भी जल्द बनेंगे। इसके बाद गंभीर बीमारियों का इलाज झारखंड में ही संभव हो सकेगा। समारोह में उन्होंने शायरी सुनाकर विरोधियों पर कटाक्ष भी किया।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड का स्वास्थ्य सूचकांक राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। शिशु मृत्यु दर, मातृत्व मृत्यु दर और संस्थागत प्रसव के मामलों में राज्य ने उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं। कार्यक्रम में एनएचएम निदेशक शशि प्रकाश झा, मेडिकल कॉरपोरेशन के एमडी अबु इमरान और स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ सान्याल सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram