Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान गैंग के 8 शूटर गिरफ्तार, NHAI कैंप पर फायरिंग की थी तैयारी
#Trending

सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान गैंग के 8 शूटर गिरफ्तार, NHAI कैंप पर फायरिंग की थी तैयारी

गैंगस्टरों का खौफनाक 'डबल गेम' : विदेशी हथियारों के साथ दबोचे गए
By Muzaffar HussainJanuary 23, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ सफलता हासिल की है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के निर्माण स्थलों पर रंगदारी के लिए गोलीबारी करने की योजना बना रहे सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान गिरोह के 8 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने अत्याधुनिक हथियार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।

साजिश का पर्दाफाश : एक तीर से दो निशाने

पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि जेल में बंद सुजीत सिन्हा और विदेश (दुबई) में रह रहे प्रिंस खान का गिरोह अब हाथ मिला चुका है। इनकी योजना चियांकी ओवरब्रिज और सिंगरा स्थित निर्माण कंपनी के कैंप पर फायरिंग कर मजदूरों और ठेकेदारों में दहशत फैलाकर मोटी रकम वसूलने की थी।

एसपी के अनुसार, इस गिरोह ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक शातिर चाल चली थी। योजना यह थी कि यदि वे फायरिंग में सफल हो जाते, तो इलाके में सुजीत सिन्हा का खौफ बढ़ता, लेकिन पकड़े जाने पर उन्हें प्रिंस खान का नाम लेना था। इससे सुजीत सिन्हा कानूनी कार्रवाई से बच जाता और पुलिस विदेश में बैठे प्रिंस खान तक आसानी से नहीं पहुंच पाती।

विशेष टीम ने बिछाया जाल

गुप्त सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें सदर, पड़वा और टीओपी वन की पुलिस शामिल थी। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चियांकी और सिंगरा के पास अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर आठों अपराधियों को दबोच लिया।

जेल में बनी थी अपराधियों की टोली

पकड़े गए अपराधियों में अमित चौधरी, आकाश शुक्ला, कौशल पासवान, नीरज चन्द्रवंशी, छोटन पासवान, अख्तर अंसारी, अविनाश गिरि और बॉबी कुमार राम शामिल हैं। ये सभी अपराधी पहले भी कई संगीन मामलों में जेल जा चुके हैं और जेल के भीतर ही इनका संपर्क सुजीत सिन्हा गिरोह से हुआ था। पूछताछ में पता चला कि अमित चौधरी, ‘कुबेर’ नाम के व्यक्ति के संपर्क में था और इस घटना को अंजाम देने के बाद उसे विदेश भागने की योजना थी।

बरामदगी:

  • दो देशी पिस्टल और दो देशी कट्टा

  • चार मैगजीन और 14 जिंदा कारतूस

  • सात मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिल

  • एक धमकी भरा पर्चा (रंगदारी के लिए)

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!

June 2, 2026

‘समय बर्बाद कर रहा था ईरान, बातचीत बंद हो तो हो’; ट्रंप के तेवरों से हिला तेल बाजार!

June 2, 2026

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

RECENT ADDA.

महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!

June 2, 2026

ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!

June 2, 2026

शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!

June 2, 2026

फटी एड़ियों के दर्द से हैं परेशान? रात में लगाएं ये चीज, पैर होंगे मखमली!

June 2, 2026

पार्टी में आप पर ही टिकेंगी सबकी नजरें, बस फॉलो करें ये सीक्रेट ब्यूटी हैक्स!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!
  • ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!
  • शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!
  • फटी एड़ियों के दर्द से हैं परेशान? रात में लगाएं ये चीज, पैर होंगे मखमली!
  • पार्टी में आप पर ही टिकेंगी सबकी नजरें, बस फॉलो करें ये सीक्रेट ब्यूटी हैक्स!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.