Koderma news: डोमचांच थाना क्षेत्र के घरबरियाबर गांव में बीती रात घर के बाहर खड़ी एक कार में अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपनी सूझबूझ व तत्परता से आग पर काबू पा लिया । जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि आग लगने से कार बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद डोमचांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share.
Exit mobile version