फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

स्कूल में 20 स्टूडेंट्स की अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा तहलका

Latehar : स्कूल में पानी पीने के बाद करीब 20 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एक साथ इतने बच्चों की तबीयत बिगड़ने की फैली खबर के बाद स्कूल में तहलका मच गया। जल्दबाजी में सभी बीमार बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया, जहां

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Latehar : स्कूल में पानी पीने के बाद करीब 20 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एक साथ इतने बच्चों की तबीयत बिगड़ने की फैली खबर के बाद स्कूल में तहलका मच गया। जल्दबाजी में सभी बीमार बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सभी बच्चे चंदवा, लातेहार के दुरु प्राथमिक विद्यालय के स्टूडेंट्स हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शनिवार को बच्चे स्कूल गए थे। नाश्ता के बाद बच्चों ने जब टंकी का पानी पीया तो पानी में कुछ दुर्गंध आने की शिकायत शिक्षक से की। थोड़ी देर में पानी पीने वाले बच्चे उल्टी करने लगे। स्थिति को देखकर शिक्षक ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस लेकर स्कूल पहुंची और सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। डॉ तरुणेश जोश लकड़ा की निगरानी में सभी बच्चों का इलाज किया गया। जांच के बाद चिकित्सा में बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई।

वहीं, मामले में मुखिया सीतमोहन मुंडा ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें शिक्षकों से मिली। शिक्षकों ने बताया कि बच्चों के द्वारा जब यह सूचना दी गई कि पानी में बदबू है तो शिक्षक ने पानी की टंकी की जांच की। टंकी में कुछ सफेद रंग का पदार्थ पड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि किसी शरारती तत्व ने कोई पदार्थ पानी में मिला दिया हो। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि पूरे मामले की जांच की जाए और दोषी पर कार्रवाई की जाए।

इस खबर को भी पढ़ें : CM चंपई सोरेन का अल्टीमेटम, सितम्बर तक पूरा हो यह काम…

इस खबर को भी पढ़ें : सुवेंदू अधिकारी को ‘ममता की पुलिस’ ने रोका, कहां और क्यों… जानें

इस खबर को भी पढ़ें : Nagpur में ब्लास्ट, चार महिलाएं सहित 5 लोगों की गई जान

इस खबर को भी पढ़ें : झुलस कर बे’मौत म’र गये भारत के 42 लोग… जानें कहां

इस खबर को भी पढ़ें : सैनिक की पत्नी से गैंगरेप करने वाले आरोपी बोले- “तुझसे हिसाब चुकता करना था”

इस खबर को भी पढ़ें : रोहिणी आचार्य गईं सिंगापुर, चाचा नीतीश के बारे क्या बोलीं… देखें

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram