फॉण्ट कनवर्टर NEW

मधु बाजार में अचानक लगी आग से मचा हड़कंप, 20 लाख का नुकसान

Chaibasa news : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के मधु बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news :  पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के मधु बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक रेस्टोरेंट के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के मधु बाजार स्थित रोलेक्स रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्टोरेंट संचालक अनिल कुमार अग्रवाल को सूचना दी और साथ ही अग्निशमन विभाग को भी घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया और आसपास की दुकानों को सुरक्षित कर लिया। हालांकि आग बुझने तक रेस्टोरेंट के भीतर रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

रेस्टोरेंट संचालक अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि आग लगने से रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, पंखे, फर्नीचर, रसोई के उपकरण और जरूरी दस्तावेज पूरी तरह जल गए। उन्होंने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि आसपास की दुकानों तक फैलने का खतरा पैदा हो गया था। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

संचालक के अनुसार आग से करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram