फॉण्ट कनवर्टर NEW

MSME के अंतर्गत 100 संभावित उद्यमियों की पहचान को लेकर रणनीति तैयार

Ranchi News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार 25 अप्रैल 2025 को विकास भवन स्थित सभागार में एक दिवसीय संभावित उद्यमिता कार्यक्रम पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डीआरडीए निदेशक सुदर्शन मुर्मू ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 2025-26 के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार 25 अप्रैल 2025 को विकास भवन स्थित सभागार में एक दिवसीय संभावित उद्यमिता कार्यक्रम पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डीआरडीए निदेशक सुदर्शन मुर्मू ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 2025-26 के लिए गैर-कृषि क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) के अंतर्गत 100 संभावित उद्यमियों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इच्छुक आवेदकों के लिए एक Google Form लिंक एनआईसी पोर्टल पर शीघ्र ही सक्रिय किया जाएगा, जिसके माध्यम से वे आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में आवेदक को यह जानकारी देनी होगी कि वे वर्तमान में किस बैंक या वित्तीय संस्था से सहायता प्राप्त कर रहे हैं। इससे मौजूदा वित्तीय स्थिति का सही आकलन किया जा सकेगा।

बैठक में विभिन्न प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों पर चर्चा हुई और सहमति के अनुसार रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI), नाबार्ड (NABARD), IHM, जिला उद्योग केंद्र (DIC), अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), CSR प्रतिनिधि – टाटा समूह, RUDSETI/RSETI, JSLPS के डीपीएम, जिला वानिकी पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

इस पहल का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं एवं नए व्यवसायिक विचारों को सहयोग प्रदान कर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाना है। गैर-कृषि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित कर रांची को उद्यमिता का हब बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram