Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | झारखंड के 19 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट
Jharkhand

झारखंड के 19 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

By Samsul HaqueMay 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के 19 जिलों में तेज आंधी, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान इन जिलों में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है।

हालांकि कुछ जिले जैसे पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और कोडरमा इस चेतावनी के दायरे से बाहर हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 6 मई के बाद से पूरे राज्य में मौसम साफ होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

पिछले 24 घंटों में राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। धनबाद के पुटकी क्षेत्र में सबसे अधिक 57 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 39.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान लोहरदगा में 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रांची में सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री, जमशेदपुर में 33.5 डिग्री, डाल्टेनगंज में 37 डिग्री, बोकारो में 34.1 डिग्री, जबकि चाईबासा में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, विशेषकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें और मौसम की ताज़ा जानकारी पर नजर बनाए रखें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Jharkhand rain forecast Jharkhand temperature update Jharkhand weather alert 2025 lightning warning strong wind yellow alert आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी झारखंड तापमान अपडेट झारखंड में बारिश का पूर्वानुमान झारखंड मौसम अलर्ट 2025 तेज हवा येलो अलर्ट
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.