Ranchi News: झारखंड में एक बार फिर प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने 15 IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें जिलों से लेकर विभागीय स्तर तक बड़े बदलाव किए गए हैं। कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके बाद यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

इस तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को लेकर है। राज्य सरकार ने उन्हें निलंबन मुक्त करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) का अभियान निदेशक नियुक्त किया है। इसे सरकार का बड़ा और संकेतात्मक निर्णय माना जा रहा है। वहीं, लंबे समय से पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे कुमार रजत को रांची के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नाम कहां थे कहां गए
अमिताभ कौशल वाणिज्यकर उत्पाद
अमित कुमार वाणिज्यकर आयुक्त सचिव वाणिज्यकर
राजीव रंजन योजना विकास अपर सदस्य राजस्व पर्षद
अमु इमरान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर सचिव वित्त विभाग (व्यय)
छवि रंजन प्रतीक्षारत अभियान निदेशक, एनआरएचएम
उत्कर्ष कुमार एसडीओ रांची उप विकास आयुक्त, पश्चिम सिंहभूम
आशीष गंगवार एसडीओ छतरपुर नगर आयुक्त, धनबाद
ओम प्रकाश गुप्ता एसडीओ हुसैनाबाद नगर आयुक्त, हजारीबाग
सन्नी राज एसडीओ चतरा उप विकास आयुक्त, धनबाद
रिया सिंह एसडीओ कोडरमा उप विकास आयुक्त, हजारीबाग
अभिनव प्रकाश प्रतीक्षारत एसडीओ, सरायकेला
अर्नव मिश्रा प्रतीक्षारत एसडीओ, जमशेदपुर
आदित्य पांडेय प्रतीक्षारत एसडीओ, हजारीबाग
कुमार रजत प्रतीक्षारत एसडीओ, रांची
लोकेश बारंगे प्रतीक्षारत एसडीओ, धनबाद

तबादलों के तहत अमिताभ कौशल को वाणिज्यकर से उत्पाद विभाग भेजा गया है, जबकि अमित कुमार को वाणिज्यकर आयुक्त से सचिव, वाणिज्यकर बनाया गया है। राजीव रंजन को योजना विकास विभाग से राजस्व पर्षद का अपर सदस्य नियुक्त किया गया है। अमु इमरान को हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर से वित्त विभाग (व्यय) का सचिव बनाया गया है।

जिला स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। उत्कर्ष कुमार को रांची के एसडीओ पद से हटाकर पश्चिम सिंहभूम का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। आशीष गंगवार धनबाद के नगर आयुक्त, ओम प्रकाश गुप्ता हजारीबाग के नगर आयुक्त बनाए गए हैं। इसके अलावा चतरा, कोडरमा, सरायकेला, जमशेदपुर, हजारीबाग और धनबाद में नए एसडीओ और उप विकास आयुक्तों की नियुक्ति की गई है। इन तबादलों से स्पष्ट है कि राज्य सरकार प्रशासनिक कामकाज को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में सक्रिय है।

Share.
Exit mobile version