Bokaro news :- बोकारो परिसदन में बोकारो जिला राजनीतिक मामले की समिति की बैठक बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जवाहर लाल महथा जी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बोकारो के अध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की भागीदारी एवं जीत के लिए PAC के सभी सदस्यों से उनके विचार, सहयोग एवं परामर्श की सराहना व्यक्त की , साथ ही उन्होंने यह आशा व्यक्त की आगामी चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे।

बैठक को बोकारो विधायक श्वेता सिंह , कुमार गौरव , मो मंजूर अंसारी , मनोज कुमार, रामा राउत, उमेश प्रसाद गुप्ता, अंबिका देवी, नितेश भारद्वाज, मो शाहिद राजा, गौरव राय ने संबोधित किए एवं अपने -अपने स्तर से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के जीत के लिए हरसंभव सहयोग का वादा किए।

इसके अलावा संगठन हित में ओर कई गंभीर मुद्दों पर गहन विचार मंथन किया गया।साथ ही मनरेगा बचाओ अभियान को और अधिक गति कैसे प्रदान की जाए, इसकी भी चर्चा की गई।

बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी SIR को लेकर भी सक्रिय है, तथा इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में BLA 2 की नियुक्ति की जा रही है और सभी सदस्यों से इसमें सहयोग की अपील की गई।

Share.
Exit mobile version