Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»बाबा साहब अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रदेश राजद ने दी श्रद्धांजलि
#Trending

बाबा साहब अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रदेश राजद ने दी श्रद्धांजलि

By Muzaffar HussainDecember 6, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को राजधानी रांची के प्रदेश राजद कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश राजद अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव ने की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर भारतीय समाज को वैज्ञानिक और भौतिकवादी सोच की ओर ले जाने वाले प्रेरणास्त्रोत थे। उनकी विद्वता, संघर्षशीलता और दूरदर्शिता ने न केवल भारत को एक मजबूत संविधान दिया, बल्कि समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को जीवन में आगे बढ़ने की राह भी दिखाई। उन्होंने अंबेडकर को आधुनिक भारत का “महामानव” बताते हुए कहा कि उनकी सोच आज भी करोड़ों भारतीयों का मार्गदर्शन करती है।

राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि बाबा साहब देश के प्रथम कानून मंत्री थे और उन्होंने भारत की न्यायिक प्रणाली की मजबूत नींव रखी। वे अद्भुत मेधा, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंबेडकर की पुण्यतिथि को पार्टी ‘राजद संकल्प दिवस’ के रूप में मनाती है ताकि सामाजिक न्याय एवं समानता के मूल्यों को हमेशा जीवित रखा जा सके।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य नेताओं रामकुमार सिंह यादव, सुधीर गोप, सरोज कुमार सिंह और शुभम ठाकुर ने भी अंबेडकर के जीवन और विचारों को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिखाया गया समता, न्याय और बंधुत्व का मार्ग आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उनके जीवनकाल में था। सभी कार्यकर्ताओं ने समाज में भाईचारा और सामजिक न्याय को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

इसी दौरान प्रदेश राजद ने घोषणा की कि संसदीय बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक 7 दिसंबर, रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव, मंत्री संजय प्रसाद यादव, विधायक नरेश सिंह और बोर्ड के अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाईबासा में चेंबर प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, पुलिस अधिकारियों को दी शुभकामनाएं

June 13, 2026

साकची में दूसरे दिन भी चला अभियान, वाहन चालकों और दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

सरायकेला में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी जेल भेजा गया

June 13, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा में चेंबर प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, पुलिस अधिकारियों को दी शुभकामनाएं

June 13, 2026

साकची में दूसरे दिन भी चला अभियान, वाहन चालकों और दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

सरायकेला में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी जेल भेजा गया

June 13, 2026

जमशेदपुर में बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

June 13, 2026

जमशेदपुर के डुमरिया में करैत का कहर, इलाज के बावजूद नहीं बचीं दो जिंदगियां

June 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.