Chaibasa News:  जेकेएआई झारखंड की पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) शाखा की ओर से संत जेवियर स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे प्रशिक्षण शिविर एवं ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा का आयोजन किया गया। शिविर में राज्यभर से लगभग 150 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया, जबकि ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा में 31 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा में 4 खिलाड़ियों को द्वितीय डॉन तथा 27 खिलाड़ियों को प्रथम डॉन ब्लैक बेल्ट प्रदान की गई।

ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा मुंबई से आए जेकेएआई इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर, मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सिहान आनंद रत्ना (ब्लैक बेल्ट सातवीं डॉन, जापान) ने ली। परीक्षा के सफल संचालन में सेंसाई पंकज कुमार सिंह (ब्लैक बेल्ट छठवीं डॉन, जापान) तथा डॉ. अमरेश अनीश (ब्लैक बेल्ट तृतीय डॉन, जापान) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ग्रेडिंग परीक्षा के दौरान प्रतिभागियों की किहोन, काता और कुमीते की परीक्षा ली गई। द्वितीय डॉन ब्लैक बेल्ट परीक्षा में तनुश्री यादव ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जबकि प्रथम डॉन ब्लैक बेल्ट परीक्षा में भाविनी कुमारी और सौरभ बिरुली संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ रहे।

द्वितीय डॉन ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी:
तनुश्री यादव, विना मुंडा, अमन तियु एवं आयन तियु।

प्रथम डॉन ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी:
सुप्रिया कुमारी, आशी प्रिया, आफशीन फातिमा, स्नेहा सोय, वैदिका सहाय, जोशीना तुबीड, जिकरा हयात, भाविनी कुमारी, अंतरा कुमारी, प्रियंका कारवा, सिमरन सिद्धू, समृद्धि जारिका, खनक कारवा, सनाया बोदरा, दीक्षा सुंडी, भूमिका बिरुली, अनुग्रह प्रेम गुड़िया, अंश मछुवा, माहिर विल्सन गागराई, समर सिंह कुंटिया, जीत बलराज तांती, अमन बारी, सौरभ बिरुली, रूबेन हेरेंज, लॉरेंस पूर्ति, सीनूराम ईचागुटू एवं आयुष देवगम।

इस संबंध में जानकारी जेकेएआई झारखंड के मुख्य प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी।

Share.
Exit mobile version