फॉण्ट कनवर्टर NEW

SSP राकेश रंजन देर रात सड़कों पर उतरे, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा

शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। देर रात एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह खुद सड़कों पर उतरे और शहर के कई

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। देर रात एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह खुद सड़कों पर उतरे और शहर के कई संवेदनशील व सुनसान इलाकों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुखदेवनगर, पंडरा, कोतवाली, अरगोड़ा और मुंडला पहाड़ जैसे क्राइम हॉटस्पॉट्स और ब्लैक स्पॉट्स का जायजा लिया। इस दौरान मुंडला पहाड़ इलाके में पुलिस टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अपराध संभावित क्षेत्रों में केवल खानापूर्ति के लिए गश्त नहीं होगी, बल्कि नियमित रूप से भौतिक निगरानी रखी जाएगी। जिन इलाकों में नशाखोरी, अड्डेबाजी और छिनतई की शिकायतें आती हैं, वहां के थाना प्रभारियों को पेट्रोलिंग तेज करने और असामाजिक तत्वों पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है। बड़ा तालाब के पास भी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

गश्ती के साथ-साथ देर रात ट्रैफिक व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। एसएसपी ने बताया कि अनियंत्रित मोड़ वाले खतरनाक डिवाइडर कटों को चिन्हित कर वहां स्लाइडिंग बैरियर लगाए जाएंगे। इसके अलावा मुख्य मार्गों पर नो-पार्किंग जोन में अवैध रूप से खड़े ऑटो और अन्य वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर जुर्माना लगाने और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश ट्रैफिक पुलिस को दिया गया है।

read more : पितृपक्ष की शुरुआत 26 सितंबर से, समापन 10 अक्टूबर को होगा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram