Koderama News: श्री दिगम्बर जैन विद्यालय के इतिहास में प्रथम बार विद्यालय के इंडोर स्पोर्टस कैंपस में सिगल्स और डबल्स छात्र – छात्राओं की बैडमिंटन , कैरम , चेस प्रतियोगिता का फाइनल मैच का भव्य आयोजन किया गया ।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि की भूमिका विद्यालय के संयोजक सुनील जैन छाबडा की रही ।
अंपायर एवं कमेंट्री की भूमिका इंचार्ज अभिषेक जैन ने निभाई ।
इंटर स्कूल बैडमिंटन , कैरम एवं चेस खेल का सिंगल्स और डबल का प्रदर्शन बेहतर रहा ।
चेस प्रतियोगिता में
अभिज्ञान कुमार क्लास 8b – विजेता
आर्यन बरणवाल क्लास 8b – उपविजेता
कैरम सिंगल गर्ल्स
ऋषिका कुमारी 6 ए – विजेता
पलक कुमारी 6 ए – उपविजेता
कैरम सिंगल बॉयज में
ऋषभ कुमार क्लास सिक्स ए – विजेता
राजन कुमार क्लास 9 – उपविजेता
कैरम डबल्स बॉयज में
राजन कुमार, ऋषभ कुमार -विजेता
यश कुमार सेरयस कुमार – उपविजेता
बैडमिंटन गर्ल्स डबल्स में
सुहाना कुमारी क्लास 6b, प्रियांशी कुमारी क्लास सिक्स बी – विजेता
वर्षा कुमारी क्लास नाइन पीहू कुमारी क्लास 9 – उपविजेता
बैडमिंटन डबल्स बॉयज में
तेजस कुमार क्लास 9 गौरव कुमार क्लास 9 – विजेता
शाश्वत कुमार, देव कुमार क्लास 9 – उपविजेता
बैडमिंटन सिंगल गर्ल में
संस्तुति सौम्या क्लास 9 विजेता
अनोखी कुमारी क्लास 9 उपविजेता
बैडमिंटन सिंगल् बॉयज़ में
तेजस कुमार क्लास 9 विजेता
आशीष कुमार क्लास 7 उपविजेता
ने जीत दर्ज की । सभी बैडमिंटन , चेस , कैरम प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि और शिक्षकों द्वारा मेडल और पुरस्कार प्रदान किये गये ।
श्री दिगम्बर जैन विद्यालय हमेशा ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया है, और प्रतियोगिता से खेल-कूद को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। यह बैडमिंटन कोर्ट विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा।
विद्यालय के चेयरमैन किशोर जैन पांडया एवं संयोजक सुनील जैन छाबड़ा ने इस अवसर पर कहा कि खेल-कूद न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है, बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व के गुण भी विकसित करता है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से नहीं, बल्कि खेलों के माध्यम से भी जीवन में सफल बनने के लिए प्रेरित करना है। इस इंडोर स्पोटर्स स्टेडियम का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राओं को इस तरह के खेलों का पूरा लाभ उठाना चाहिए और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए
इंचार्ज अभिषेक जैन और सुपर वाइजर मुरारी सिंह ने सभी विजेताओं को मंगल शुभकामनायें प्रेषित की ।
मौके पर क्लास 7 से 9 क्लास के सभी छात्रों की उपस्थिति रही ।
साथ ही जूनियर सुपरवाइजर सुप्रिया गौरव , वसंत कुमार , विनय कुमार , अरुण सिंह , राकेश शर्मा , मानसी जैन , सूरज कुमार , निकिता आजमानी आदि शिक्षक की उपस्थिति रही ।



