फॉण्ट कनवर्टर NEW

तेज रफ्तार अर्टिगा ने बाइक को मारी टक्कर, सरायकेला के तीन युवकों की मौत

पश्चिम बंगाल के दातिया में देर रात हुए सड़क हादसे में सरायकेला जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगिलांग गांव के तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा चांडिल-पुरुलिया मार्ग पर मालती चेकपोस्ट के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर

अपनी भाषा में पढ़ें

सरायकेला: पश्चिम बंगाल के दातिया में देर रात हुए सड़क हादसे ने सरायकेला के जुगिलांग गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। चांडिल-पुरुलिया मार्ग पर हुए इस हादसे में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया।

मृतकों की पहचान जुगिलांग गांव के शिवम गोप, लुकास गोप और सपन गोप के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवक बाइक से पुरुलिया के बलरामपुर में लगे छाता मेले में गए थे। मेला घूमने के बाद वे देर रात बाइक से घर लौट रहे थे।

अर्टिगा की टक्कर से हुआ हादसा

मालती चेकपोस्ट के पास जमशेदपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवम गोप और लुकास गोप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं, सपन गोप को गंभीर हालत में पुरुलिया सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक फरार

घटना के बाद अर्टिगा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पश्चिम बंगाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज के जरिए वाहन और फरार चालक की पहचान करने में जुटी है।

नीमडीह थाना प्रभारी डीलशन बिरुवा ने बताया कि हादसे में शामिल वाहन का पता लगाने के लिए बंगाल पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

एक साथ तीन युवकों की मौत से जुगिलांग गांव में शोक का माहौल है। मृतकों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram