Chaibasa news: संत शिरोमणि रविदास जयंती के शुभ अवसर पर मोचीसाई स्थित रविदास मंदिर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चरणों में पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने “संत शिरोमणि अमर रहें” के नारे लगाए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने अपने विचारों और कर्मों से समाज को नई दिशा और दशा दी। उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों का अनुसरण करना सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाज के सभी लोगों का मूल कर्तव्य है।

श्रद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम में प्रताप कटियार महतो, रोहित दास, द्वारिका शर्मा, उल्ला समीर पॉल, अंबर, माधुरी, अनिल सिंह, समाज के अध्यक्ष लल्लू राम रवि, राम अवतार राम रवि, महेंद्र राम, सोनू राम, मिथिलेश राम, लक्ष्मण राम, चंद्रशेखर राम, विजय राम, हजारी राम सहित समाज के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share.
Exit mobile version