फॉण्ट कनवर्टर NEW

रात में अचानक सड़कों पर उतरे एसपी, बालीडीह-माराफारी पुलिस को दिए सख्त आदेश

Bokaro news:- पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथू सिंह मीणा ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रात्रि में बालीडीह और माराफारी थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों थानों की रात्रि पेट्रोलिंग, टाइगर मोबाइल और रक्षक राइडर की गश्ती का जायजा लिया।

अपनी भाषा में पढ़ें

दोनों थाना प्रभारी को रात्रि पेट्रोलिंग, टाइगर मोबाइल व रक्षक राइडर द्वारा की जाने वाली रात्रि गश्ती को और सुदृढ़ करने के टिप्स दिए।
एसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि वे रात्रि में स्वयं क्षेत्र में गश्त करें और चोरी जैसी घटनाओं पर पुलिस की कठोर निगरानी रखें।
आमजनों में सुरक्षा व्यवस्था की भावना बेहतर तरीके से विकसित करने को कहा गया।

मुहर्रम पर्व को देखते हुए थाना प्रभारी को अलर्ट रहने, सभी तरह के असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई करने और सोशल मीडिया की निगरानी रखने का सख्त निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा का मकसद विधि व्यवस्था को बेहतर करना और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना है। रात्रि गश्ती को मजबूत कर अपराध पर अंकुश लगाने की रणनीति पर जोर दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram