फॉण्ट कनवर्टर NEW

महिला ने ऑफिस में सहकर्मी की उतार दी पैंट, अदालत ने लगाया भारी जुर्माना

World News: साउथ कोरिया के गैंगवॉन प्रांत की एक कोर्ट ने पिछले दिनों फैसला सुनाते हुए कि सहकर्मी की पैंट उतारना और गलती से उसका अंडरवियर उतार देने को यौन दुराचार की श्रेणी में रखा। मामला दक्षिण कोरिया में एक महिला को अपने पुरुष सहकर्मी

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: साउथ कोरिया के गैंगवॉन प्रांत की एक कोर्ट ने पिछले दिनों फैसला सुनाते हुए कि सहकर्मी की पैंट उतारना और गलती से उसका अंडरवियर उतार देने को यौन दुराचार की श्रेणी में रखा। मामला दक्षिण कोरिया में एक महिला को अपने पुरुष सहकर्मी के साथ पैंटिंग प्रैंक करना महंगा पड़ा। महिला ने पूरी टीम के सामने अपने पुरुष साथी की पैंट उतार दी। इसके बाद ये मामला अदालत में पहुंचा और महिला को दो हजार डॉलर यानी 1 लाख 70 हजार रुपए का जुर्माना भरना पड़ा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक चुन्चेओन जिला न्यायालय ने पिछले दिनों महिला को 2,000 डॉलर के जुर्माने के अलावा आठ घंटे की यौन हिंसा रोकथाम शिक्षा पूरी करने का आदेश दिया। बता दें यह घटना 3 अक्टूबर, 2024 की है। जब महिला ने अपने पुरुष सहकर्मी की पैंट टीम के सामने खींच दी। यह घटना उस रेस्टोरेंट में हुई थी, जहां दोनों काम करते थे। उसकी पैंट खींचते समय गलती से उसका अंडरवियर भी खिंच गया। महिला की उम्र 50 साल है, जबकि उसने ये प्रैंक 20 साल के एक युवा पुरुष सहकर्मी के साथ किया था।

दक्षिण कोरिया के चुन्चेऑन जिला अदालत के न्यायाधीश ने महिला के इस दावे को खारिज कर दिया कि यह कृत्य मजाक के तौर पर किया गया। वहीं शिकायत करने वाले ने आरोप लगाया कि महिला की शरारत के कारण उसका यौन अपमान हुआ और उसने दबाव में आकर अभद्र कृत्य करने का आरोप दायर किया। युवक का पक्ष लेते हुए अदालत ने महिला को जुर्माना भरने और यौन हिंसा रोकथाम की आठ घंटे की शिक्षा पूरी करने का आदेश दिया। सजा सुनाते समय अदालत ने इस तथ्य को ध्यान में रखा कि महिला का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, उसने अपनी शरारत पर अफसोस जताया और घुटनों पर बैठकर पीड़ित युवक और उसके माता-पिता से माफी मांगी थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram