फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में सनसनी, पिता हत्याकांड में पुत्र पहुंचा जेल

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत धीरोल पंचायत के चेमाइजुड़ी गांव में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत धीरोल पंचायत के चेमाइजुड़ी गांव में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, चेमाइजुड़ी गांव निवासी विजय पात्र ने शनिवार को अपने पिता अनिरुद्ध पात्र पर लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना की सूचना मिलने पर पोटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अनिरुद्ध पात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल, जमशेदपुर पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी विजय पात्र घर छोड़कर फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो के नेतृत्व में लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस ने सोमवार को चेमाइजुड़ी गांव में ही छिपे विजय पात्र को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी विजय ने बताया कि उसका पिता उसकी मां पर बेबुनियाद आरोप लगाकर अक्सर प्रताड़ित करता था। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने के बाद गुस्से में आकर उसने पिता पर हमला कर दिया।

पोटका पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को आरोपी विजय पात्र को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram