Bokaro News: आज दिनांक 3/12/2025 दिन बुधवार को रोटरी क्लब ऑफ चास द्वारा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी , ब्लड सेंटर, बोकारो में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड मैन रोटेरियन हरबंश सिंह सलूजा के नेतृत्व में कुल 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रोटेरियन सलूजा ने बताया की इस शिविर में मुख्य रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्त एकत्रित किया गया।
रोटेरियन मुन्ना सिंह ने कहा की चास रोटरी वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है और यह सेवा आगे भी जारी रहेगी।
चास रोटरी की अध्यक्षा रोटेरियन डिंपल कौर ने बताया कि बचाव ही सेवा है और सेहत ही उम्मीद है। उन्होंने कहा की दिसंबर महीना रोटरी का बीमारी से बचाव और इलाज का महीना है। और इसी के अंतर्गत सारे रोटरी क्लब दिसंबर महीने में हेल्थ पर फोकस करने वाली एक्टिविटी करने के लिए वचनबद्ध हैं , जैसे कि हेल्थ कैंप , ब्लड डोनेशन कैंप , स्क्रीनिंग प्रोग्राम , हाइजीन अवेयरनेस सेशन या कम्युनिटी की भलाई के लिए कोई भी अन्य जरूरी सेवा कार्य।
कार्यक्रम की शुरुआत चास रोटरी के पास्ट प्रेसिडेंट श्री बिनोद चोपड़ा जी ने अपना रेयर ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव का रक्तदान कर किया उपरांत रोटेरियन श्री हरबंश सिंह सलूजा ने अपना 56वां रक्तदान किया , रो. चनप्रीत सिंह ने अपना 46वां रक्तदान ,रो. गौरव रस्तोगी, रो.अमन मल्लिक,
रो. आनंद अग्रवाल, सहित ह्यूमैनिटी सेवियर्स के रो. तनवीर सिंह ने अपना 37वां रक्तदान , प्रवीण कुमार ने 31वां रक्तदान , सौरव चौहान ने 30वां रक्तदान , निकेश सिंह ने 22वां रक्तदान एवं अन्य सभी ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से रोटेरियन माधुरी सिंह, रविंदर कौर उर्फ सुम्मी, रो. रविंदर मंड , रो. कुमार अमरदीप, सच्चिदानंद प्रसाद, मुन्ना जी, मोहित जी एवं अविनाश जी उपस्थित थे।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी , ब्लड सेंटर बोकारो की चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मैथिली ठाकुर ने कहा की बोकारो में चास रोटरी रक्तदान शिविर का आयोजन कर बहुत ही नेक कार्य कर रही है। उन्होंने ब्लडमैन सलूजा को 56वीं बार रक्तदान करने के लिए बधाई दी। अंत में श्री सलूजा ने सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।



