फॉण्ट कनवर्टर NEW

बाबा बैद्यनाथ धाम में अब तक 38.74 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

Jharkhand News: सावन के पावन महीने में झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब लगातार उमड़ रहा है। मंगलवार को नागपंचमी के शुभ अवसर पर अलसुबह 04:06 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई। बाबा की

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: सावन के पावन महीने में झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब लगातार उमड़ रहा है। मंगलवार को नागपंचमी के शुभ अवसर पर अलसुबह 04:06 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई। बाबा की एक झलक पाने और जल चढ़ाने के लिए कांवरियों की लंबी कतारें मंदिर परिसर से बाहर तक फैली रहीं।

कांवरिया गंगाजल लेकर बिहार के सुल्तानगंज से करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचते हैं। बाबा के दरबार में बोल-बम के नारों के बीच श्रद्धालु अपने माथे पर श्रद्धा और भक्ति की गठरी लेकर जलार्पण करते हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार, अब तक सावन मेले में कुल 38 लाख 74 हजार 899 श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित कर चुके हैं। मंदिर परिसर और आसपास का पूरा क्षेत्र श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा हुआ है।

नागपंचमी के दिन विशेष भीड़ देखने को मिली। तड़के से लेकर देर रात तक बाबा का जलाभिषेक होता रहा और पूरा मंदिर परिसर “बोल-बम”, “हर-हर महादेव” और “जय बाबा बैद्यनाथ” के नारों से गूंजता रहा।

श्रद्धालु न केवल देश के कोने-कोने से, बल्कि विदेशों से भी यहां पहुंच रहे हैं। कई परिवार और समूह पूरी आस्था के साथ कांवर यात्रा कर बाबा के दर्शन करने आए हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है, जगह-जगह पुलिस बल, स्वास्थ्य शिविर और रूट लाइन पर विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।

बाबा बैद्यनाथ धाम में इस भक्ति की बयार ने सावन मेले को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया है। आने वाले दिनों में रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर और अधिक भीड़ की संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram