Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन विवाद से सिदगोड़ा में बवाल, दो हिरासत में
Jharkhand

तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन विवाद से सिदगोड़ा में बवाल, दो हिरासत में

सिदगोड़ा के बारीडीह में तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन विवाद ने तनाव बढ़ा दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया और इलाके में क्यूआरटी तैनात कर दी गई है।
By Samsul HaqueSeptember 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीडीह निराला पथ में सोमवार देर रात एक घरेलू विवाद ने पूरे इलाके में तनाव फैला दिया। मामला तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ा होने के कारण यह विवाद देखते ही देखते हंगामे में बदल गया।

जानकारी के अनुसार, एक महिला की शादी साल 2012 में कालू बागान निवासी एक मुस्लिम युवक से हुई थी। महिला का आरोप है कि उसने शादी के समय साफ कह दिया था कि वह धर्म परिवर्तन नहीं करेगी और न ही प्रतिबंधित मांस का सेवन करेगी। लेकिन बाद में उसे पता चला कि पति पहले से दो शादियां कर चुका है। इसके बावजूद उसने रिश्ता निभाने की कोशिश की, लेकिन मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर करीब एक हफ्ते पहले मायके लौट आई थी।

सोमवार देर रात पति अपनी मां और पहली पत्नी के बेटे के साथ महिला के मायके पहुंचा और जबरन उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। महिला के विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मामला बस्ती में हंगामे का रूप ले लिया। स्थानीय लोग महिला के समर्थन में एकजुट हो गए और स्थिति और बिगड़ गई। इस बीच एक धार्मिक संगठन के सदस्य भी वहां पहुंच गए, जिससे तनाव और बढ़ गया।

सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया और एहतियातन इलाके में क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) को तैनात किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की सतर्कता से इलाके में शांति बनी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
East Singhbhum Baridiha ruckus Sidgora police action Sidgora QRT deployed Sidgora religious conversion dispute Sidgora third marriage uproar पूर्वी सिंहभूम बारीडीह हंगामा सिदगोड़ा सिदगोड़ा क्यूआरटी तैनात सिदगोड़ा तीसरी शादी बवाल सिदगोड़ा धर्म परिवर्तन विवाद सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.