फॉण्ट कनवर्टर NEW

शिबू सोरेन को एनटीपीसी अधिकारियों की भावभीनी श्रद्धांजलि

Ramgarh News : नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास में आज एक भावुक क्षण देखने को मिला, जब एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने अपने शीर्ष अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ एनटीपीसी के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ramgarh News : नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास में आज एक भावुक क्षण देखने को मिला, जब एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने अपने शीर्ष अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ एनटीपीसी के निदेशक (मानव संसाधन) अनिल कुमार जदली, निदेशक (ईंधन) शिवम श्रीवास्तव और रीजनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (एनएमएल) नवीन जैन भी मौजूद थे।

सभी अधिकारियों ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना भी दी। मुलाकात के दौरान वातावरण गमगीन रहा और सभी ने दिशोम गुरु के योगदान को याद किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram