फॉण्ट कनवर्टर NEW

तीन महीने से वेतन नहीं मिला, सरायकेला के सफाई कर्मियों ने खत्म की हड़ताल

तीन महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सरायकेला नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने फिलहाल हड़ताल खत्म कर दी है। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अविनाश कवि के आश्वासन के बाद कर्मियों ने काम पर लौटने का फैसला किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

सरायकेला: तीन महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सरायकेला नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने फिलहाल हड़ताल खत्म कर दी है। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अविनाश कवि के आश्वासन के बाद कर्मियों ने काम पर लौटने का फैसला किया।

सफाई कर्मियों ने बताया कि उपाध्यक्ष ने बुधवार तक बकाया वेतन दिलाने का प्रयास करने का भरोसा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बुधवार तक भुगतान नहीं हुआ तो गुरुवार से सफाई कर्मियों के साथ वे खुद धरने पर बैठेंगे।

बुधवार तक भुगतान नहीं हुआ तो फिर हड़ताल

सफाई कर्मियों का कहना है कि वे पिछले तीन महीने से वेतन का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें कई बार भुगतान का आश्वासन मिला, लेकिन अब तक वेतन नहीं मिला है। ऐसे में कर्मियों ने साफ कर दिया है कि बुधवार तक भुगतान नहीं होने पर गुरुवार से फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।

फिलहाल उपाध्यक्ष के आश्वासन के बाद सफाई कर्मी काम पर लौट गए हैं। अब बुधवार को होने वाला भुगतान तय करेगा कि नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था सामान्य रहती है या गुरुवार से कर्मचारी दोबारा हड़ताल पर जाते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram