Jamshedpur news : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां बारा फ्लैट स्थित क्वार्टर नंबर 262 में रहने वाले टाटा स्टील के कर्मचारी देवदत्ता के घर को चोरों ने निशाना बनाया। रविवार रात हुई इस वारदात में चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात, मोबाइल फोन, गिटार और बांसुरी लेकर फरार हो गए।

घटना के समय घर पूरी तरह बंद था, क्योंकि देवदत्ता नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर गए हुए थे। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे जब वे ड्यूटी खत्म कर लौट रहे थे, तभी उनके एक पड़ोसी ने फोन कर घर का दरवाजा टूटा होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वे तुरंत घर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने पूरे घर का सामान बिखेर दिया था।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। मामले को लेकर सिदगोड़ा थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share.
Exit mobile version