फॉण्ट कनवर्टर NEW

राष्ट्रीय सनातन स्वयंसेवक महासंघ का संगोष्ठी संपन्न

रांची। कांके भामाशाह नगर रिंग रोड आइटीबीपी क्षेत्र हथिया पत्थर के समीप सोमवार को राष्ट्रीय सनातन स्वयंसेवक महासंघ का झारखंड प्रदेश स्तरीय विचार गोष्ठी संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रदेश संयोजक हरिनाथ साहू एवं संचालन महासंघ के सरसंचालक प्रकाश जी ने किया। संगोष्ठी में मुख्य रूप

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। कांके भामाशाह नगर रिंग रोड आइटीबीपी क्षेत्र हथिया पत्थर के समीप सोमवार को राष्ट्रीय सनातन स्वयंसेवक महासंघ का झारखंड प्रदेश स्तरीय विचार गोष्ठी संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रदेश संयोजक हरिनाथ साहू एवं संचालन महासंघ के सरसंचालक प्रकाश जी ने किया। संगोष्ठी में मुख्य रूप से संस्थापक बालेश्वर राम, विजय साहू, राकेश प्रसाद, हजारी प्रसाद मोदी, रविंद्र साहू, कुमार ब्रजकिशोर, राम भजन साहू, रामविलास साहू, पंकज कश्यप, प्रमोद प्रसाद गुप्ता, अजय कुमार गौतम, आदित्य साहू, शंकर प्रसाद, डॉ.दानेश्वर साहू, दिलेश्वर महतो, नरेंद्र साहू, संजीव कुमार महतो सहित 24 जिला से लगभग 50 की संख्या में महासंघ के सम्मानित पदाधिकारी शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन रांची जिला संयोजक प्रमोद प्रसाद गुप्ता ने किया।

संगोष्ठी में निम्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया:-

  • सनातन धर्म संस्कृति को बढ़ावा देना।
  • देश के महापुरुषों का सम्मान और उनके विचारों का अनुसरण करना।
  • धर्म और जाति के आधार पर समाज में व्यापक रूप से फैल रहे भेदभाव को कैसे दूर किया जाए।
  • सामाजिक न्याय के तहत बिना भेदभाव किए गरीब होनहार बच्चों को निःशुल्क आईएएस आईपीएस की तैयारी करवाने के साथ आत्मनिर्भर बनाने एवं नौकरी के लिए प्रेरित करना।
  • नए युवा पीढ़ियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जगाना।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram