फॉण्ट कनवर्टर NEW

होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तारीख तय, यहां देखें पूरी शेड्यूल लिस्ट

Jharkhand News: जिले में गृह रक्षक/होमगार्ड (Home Guard) के नव नामांकन की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा की तिथियां तय कर दी गई हैं। यह परीक्षा 20 जुलाई से

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: जिले में गृह रक्षक/होमगार्ड (Home Guard) के नव नामांकन की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा की तिथियां तय कर दी गई हैं। यह परीक्षा 20 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक चाईबासा स्थित जिला स्कूल मैदान (रेलवे स्टेशन के पास) में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शुरू होगी।

परीक्षा प्रखंडवार आयोजित की जाएगी। 20 जुलाई को तांतनगर, 21 को खुंटपानी, 22 को नोआमुंडी और झींकपानी, 23 को कुमारडुंगी और मंझारी, 24 को गोईलकेरा और गुदड़ी के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके बाद 25 व 26 जुलाई को चक्रधरपुर, 27 को बंदगांव, 28 को आनंदपुर और हाटगम्हरिया, 29 को जगन्नाथपुर और मंझगांव, 30 को सोनुआ, 31 जुलाई और 1 अगस्त को मनोहरपुर व सदर ग्रामीण चाईबासा तथा 2 अगस्त को टोंटो और शहरी (तकनीकी व गैर-तकनीकी) क्षेत्रों के अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे।

प्रशासन ने सभी महिला व पुरुष अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों (जैसे एडमिट कार्ड, पहचान पत्र) के साथ समय से पहुंचने की अपील की है। अभ्यर्थी परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देश और पात्रता सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.chaibasa.nic.in पर देख सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram