फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

मुंबई सिद्धिविनायक मंदिर की सुरक्षा बढ़ी, बाहर से नारियल और माला लाने पर रोक

  मुंबई : भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण हालात के मद्देनज़र मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संभावित खतरे की आशंका के चलते मंदिर प्रशासन ने 11 मई

Screenshot

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

 

मुंबई : भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण हालात के मद्देनज़र मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संभावित खतरे की आशंका के चलते मंदिर प्रशासन ने 11 मई से कुछ महत्वपूर्ण प्रतिबंध लागू करने का फैसला लिया है। इसके तहत अब श्रद्धालु मंदिर में बाहर से नारियल, फूलमालाएं और प्रसाद नहीं ला सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी भास्कर शेट्टी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने हाल ही में मंदिर प्रशासन को सुरक्षा संबंधी सिफारिशें दी थीं, जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया है। श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा सरवणकर ने बताया कि हाल ही में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि सिद्धिविनायक मंदिर आतंकवादियों की हिट लिस्ट में शामिल है, जिस कारण अतिरिक्त सतर्कता बरतना आवश्यक हो गया है।

सरवणकर ने कहा कि श्रद्धालुओं की जांच करना संभव है, लेकिन भगवान को चढ़ाए जाने वाले फूल, नारियल और प्रसाद की जांच व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। इसी कारण बाहर से इन वस्तुओं के लाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर परिसर के भीतर ही फूलमालाएं और अन्य आवश्यक प्रसाद उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं की श्रद्धा और भावना पर कोई आंच न आए। 

मंदिर प्रशासन ने आसपास के फूल और प्रसाद विक्रेताओं को इस बदलाव की जानकारी दे दी है और सभी से सहयोग की अपील की है। मुंबई पुलिस भी मंदिर के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है। आने वाले दिनों में मंदिर परिसर में और अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और सुरक्षा कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे नए नियमों का पालन करें और प्रशासन के साथ सहयोग करें, ताकि मंदिर में सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram