फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड महिला सहित 5 गिरफ्तार

Bihar News: पटना के पटेल नगर इलाके में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस रैकेट के मास्टरमाइंड महिला समेत पांच लोगों को एक घर से आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि यह सेक्स रैकेट गांधी मूर्ति

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: पटना के पटेल नगर इलाके में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस रैकेट के मास्टरमाइंड महिला समेत पांच लोगों को एक घर से आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि यह सेक्स रैकेट गांधी मूर्ति से महज 100 मीटर की दूरी पर एक रिहायशी इलाके में संचालित हो रहा था।

म‎हिला लड़कियों की फोटो वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाकर ग्राहकों को दिखाती थी, 4 हजार में होती थी डील

पुलिस के अनुसार मास्टरमाइंड महिला वॉट्सऐप पर लड़कियों की तस्वीरें कस्टमर्स को दिखाकर डील करती थी। ग्राहक फोटो देखकर लड़की का चयन करते थे, जिसके बाद पैसों की बातचीत होती थी। बताया जा रहा है कि एक लड़की की डील लगभग 4 हजार रुपये में होती थी। सेक्स रैकेट की संचालिका इस काम के लिए अपनी स्कूटी पर प्रेस लिखा रखती थी ताकि किसी को शक न हो और वह आराम से आवागमन कर सके। इसके अलावा, उसने अपने घर में एक कुत्ता भी रखा था, जिससे पड़ोसियों का ध्यान भटकाया जा सके। इस महिला का घर हवाई अड्डा इलाके में है। उसके पति बिहार पुलिस में दरोगा थे, जिनकी हाल ही में मृत्यु हो चुकी है। महिला अपने बेटे के साथ रहती है।

पुलिस ने जब इस मकान पर रेड की, तो आसपास के लोग हैरान रह गए और छतों पर चढ़कर कार्रवाई देखने लगे। शास्त्रीनगर थाना के थानेदार का कहना है ‎कि पटना एसएसपी की सेल टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एनर्जी पार्क इलाके के एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना पर टीम ने छापा मारा और पांच लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram