Jamshedpur News: छठ महापर्व के मौके पर चांडिल के कांदरबेड़ा में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत घटनास्थल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।
चांडिल हादसे ने छठ की खुशी को बनाया मातम
तीनों की मौत से गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग अब भी उस दृश्य को भूल नहीं पा रहे हैं।
विधायक सरयू राय ने कहा कि “छठ जैसे पावन पर्व पर इस तरह की दुर्घटना बेहद दुखद है। प्रशासन को भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए बेहतर व्यवस्था करनी चाहिए।”
छठ पूजा कार्यक्रमों में भी हुए शामिल
हादसे से पहले मंगलवार सुबह सरयू राय ने अपने भतीजे आशुतोष राय के घर आयोजित छठ पूजा में भाग लिया था।
उन्होंने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सबकी मंगल कामना की।
इसके बाद उन्होंने खटीक समाज द्वारा आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और समाज के लोगों से संवाद किया।
उन्होंने कहा कि “छठ महापर्व हमारे समाज की आस्था, श्रम और एकजुटता का प्रतीक है।”



