फॉण्ट कनवर्टर NEW

अस्पताल में भर्ती नीरज कुमार से मिले सीएम सम्राट चौधरी, जाना हालचाल

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जय प्रभा मेदांता अस्पताल में विधान पार्षद नीरज कुमार से मुलाकात की और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचकर विधान पार्षद नीरज कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने नीरज कुमार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से बातचीत कर नीरज कुमार की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

उप मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद

इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के दौरान नीरज कुमार के स्वास्थ्य और उनके इलाज से जुड़ी जानकारी ली गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram