फॉण्ट कनवर्टर NEW

संजय सेठ के दिल्ली आवास पर सजेगा करम मिलन समारोह

रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ के नई दिल्ली स्थित आवास पर 27 सितंबर को करम मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। जंतर-मंतर रोड स्थित आवास संख्या-02 में शाम 6 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें झारखंड की लोक-संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति से

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली/रांची: रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ के नई दिल्ली स्थित आवास पर 27 सितंबर को करम मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। जंतर-मंतर रोड स्थित आवास संख्या-02 में शाम 6 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें झारखंड की लोक-संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति से जुड़े करम पर्व की झलक देखने को मिलेगी।

करम पर्व आदिवासी संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी लोक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति, परंपरा और लोक-संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

दिल्ली में झारखंड की संस्कृति को मिलेगा मंच

संजय सेठ ने कहा कि करम पर्व प्रकृति और मानव जीवन के बीच जुड़ाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि झारखंड की लोक-संस्कृति में करम पर्व का विशेष महत्व है और यह लोगों को अपनी परंपराओं तथा प्रकृति के संरक्षण से जोड़ता है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को देशभर के लोगों तक पहुंचाना और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना है।

जल, जंगल और जमीन संरक्षण का संदेश

संजय सेठ ने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण पर्यावरण के साथ-साथ संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से भी जुड़ा है। करम पर्व इस संदेश को लोगों तक पहुंचाने का एक माध्यम है।

कई गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना

आयोजकों के अनुसार, समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव, केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश समेत कई अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।

इसके अलावा केंद्रीय सूचना आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, अजय टम्टा और एस.पी. सिंह बघेल सहित अन्य मंत्री और सांसदों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी गई है।

संजय सेठ ने सभी आमंत्रित अतिथियों से समारोह में शामिल होने और झारखंड की लोक-संस्कृति, परंपराओं तथा प्रकृति संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram