फॉण्ट कनवर्टर NEW

सिदो कान्हू पार्क का ताला टूटने से आदिवासी भड़के, पुलिस जवानों पर तीर-पत्थर से हमला

Jharkhand News: झारखंड के साहिबागंज जिले भोगनाडीह स्थित सिदो कान्हू पार्क का ताला टूटने से आदिवासी भड़क उठे और पुलिस जवानों पर तीर-पत्थर से हमला किया। इसमें कुछ पुलिस जवान घायल हुए है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के साहिबागंज जिले भोगनाडीह स्थित सिदो कान्हू पार्क का ताला टूटने से आदिवासी भड़क उठे और पुलिस जवानों पर तीर-पत्थर से हमला किया। इसमें कुछ पुलिस जवान घायल हुए है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। घटना के बाद भोगनाडीह में भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। हालांकि अब स्थिति सामान्य है। ताला खुलने के बाद लोग पार्क पहुंचे और सिदो कान्हू, चांद भैरव व फूलो झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

गौरतलब है कि सिदो कान्हू हूल फाउंडेशन व आतु मांझी बैसी ने हूल दिवस पर भोगनाडीह में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखकर अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद भी संगठन की ओर से वहां पंडाल का निर्माण हो रहा था। इसके बाद शनिवार की रात 13 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उठा लिया।

इसके विरोध में सिदो कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू के नेतृत्व में आदिवासियों ने सिदो कान्हू पार्क में ताला जड़कर और पारंपरिक हथियारों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकारी कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन की ओर से बनाए जा रहे पंडाल के काम को भी चुड़का गाड़ कर रोक दिया।

इसकी सूचना मिलने पर आला अधिकारी दोपहर में वहां पहुंचे और मंडल मुर्मू व अन्य से वार्ता करने लगे। आंदोलनकारी 13 कार्यकर्ताओं को छोड़ने और कार्यक्रम की अनुमति देने की मांग पर अड़े थे। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को देर शाम रिहा कर दिया गया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram