Bokaro News: सेक्टर 4 स्थित ऑफिसर्स एसोसिएशन के भवन में संगठन का 48 वां स्थापना दिवस धूमधाम तथा उत्साह के वातावरण में मनाया गया इस अवसर पर सदस्यों ने बोकारो स्टील प्लांट के उत्थान में सकारात्मक सहयोग करने एवं अपने हक एवं सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बोकारो स्टील के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने सदस्यों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि घर हो या प्लांट सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की जरूरत है प्रबंधन स्वच्छ तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में कटिबंध है आने वाले दिनों में बोकारो स्टील प्लांट कि देश में अग्रणी पहचान बनाने में ऑफिसर्स एसोसिएशन का सकारात्मक सहयोग रहेगा उन्होंने अधिकारियों के समस्याओं की समाधान की भी बात कही तथा समय-समय पर सुझाव देते रहने का आह्वान करते हुए कहा कि सुझाव को प्राथमिकता दी जाएगी तथा उसका अनुपालन किया जाएगा इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि संगठन सदस्यों अर्थात बोकारो स्टील के अधिकारियों के हित में काम कर रहा है उनकी समस्याओं के समाधान के दिशा में प्रतिबद्ध है इसके साथ ही उन्होंने बोकारो स्टील के निदेशक प्रभारी को भरोसा दिलाया कि बोकारो स्टील प्लांट के उत्थान में अधिकारियों का पूरा सहयोग रहेगा एवं प्लांट देश में अग्रणी स्टील प्लांट बनकर उभरेगा अध्यक्ष ने कहा कि 2027 में अधिकारियों का पे रिवीजन होना है पे रिवीजन बेहतर तथा सम्मानजनक हो इस दिशा में संगठन ने प्रयास एवं पहला प्रारंभ कर दिया है इस अवसर पर सदस्यों ने अपनी समस्याओं तथा बोकारो स्टील प्लांट के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण सुझाव दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सुरुचि भोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में बोकारो स्टील के निदेशक प्रभारी प्रियरंजन
सुश्री राजश्री बनर्जी, ईडी एचआर, चितरंजन महापात्र, ईडी एमएम, अनूप कुमार दत्त, ईडी वर्क्स, एसभरद्वाज,एक्टिंग ईडी फाइनेंस, सीईओ वीपीएससीएल के अलावा सैकड़ों सदस्य भाग लिए। इसमें प्रमुख रूप से बीएसओए के पदाधिकारी एके सिंह (प्रेसिडेंट), अजय पांडेय (जीएस), मनोज कुमार (डिप्टी जीएस), अशोक कुमार (वाइस प्रेसिडेंट), प्रवीण पासवान, राजीव सिंह, सौरभ कुमार, कौशल कुमार राय, वी एस नारायण, कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश, डा आनंद, डायरेक्टर मेडिकल, हर्ष निगम, मुख्य महाप्रबंधक, सामग्री प्रबंधन, मुख्य महाप्रबंधक ट्रैफिक, आदि उपस्थित थे।समारोह को सफल बनाने काउंसिल के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
जयसवाल समाज की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
फोटो जयसवाल समाज की बैठक मेंउपस्थित
बोकारो
।
जायसवाल समाज (सर्व वर्गीय) बोकारो की एक बैठक बुद्ध विहार, सेक्टर–4 में अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जायसवाल समाज के विभिन्न उपवर्गों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में संगठन के विस्तार एवं समाज की एकता पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। एकता एवं भाईचारे को और अधिक मजबूत करने के लिए अंतर-उपजातीय विवाह को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने समाज के सभी वर्गों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनकर संगठन को सशक्त करने में सहयोग करने की अपील की। वहीं संयुक्त महामंत्री तारणि जायसवाल ने जानकारी दी कि आगामी वर्ष के प्रारंभ में समाज का एक बृहद सम्मेलन आयोजित करने की योजना है।
बैठक में सेवानिवृत्त डीएसपी विनोद कुमार गुप्ता, राजकुमार प्रिय, माधव प्रसाद जायसवाल, नवनीत गुप्ता, विजय जायसवाल, ज्ञानचंद्र जायसवाल, नागेश्वर प्रसाद, अजय कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद, सुंदर प्रकाश सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।



