Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»अमेरिका के F-16 लड़ाकू विमान को गिराने पर रुसी सैनिकों को मिल रहा इनाम
World

अमेरिका के F-16 लड़ाकू विमान को गिराने पर रुसी सैनिकों को मिल रहा इनाम

By Samsul HaqueJune 2, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिका को झटके पर झटके लग रहे हैं। अमेरिकी के F-16 फाइटर जेट उनमें से एक हैं। रूस ने F-16 को भी मार गिराया है। F-16 लड़ाकू विमानों को गिराने वाले रूसी सैनिक मालामाल हो रहे हैं। रूस के येकातेरिनबर्ग शहर की एक कंपनी ‘फोरेस’ ने 12 सैनिकों को मिलाकर 1.62 करोड़ रुपए का इनाम दिया है। ये कंपनी तेल और गैस के लिए उपकरण बनाती है, लेकिन अब ये युद्ध में भी अपनी धाक जमा रही है। रूस-यूक्रेन सीमा के पास हुए एक समारोह में सैनिकों को ये इनाम दिया गया।

यूक्रेन को पिछले साल गर्मियों में बाइडन प्रशासन के तहत अमेरिका से F-16 फाइटर जेट्स की पहली खेप मिली थी, लेकिन पहले ही उसके तीन विमान क्रैश हो चुके हैं। इन विमानों को हासिल करने के लिए यूक्रेन को दो साल तक बाइडन से मिन्नतें करनी पड़ी थी। बाइडेन की चिंता थी कि यूक्रेनी पायलटों को इन हाई-टेक विमानों को उड़ाने की ट्रेनिंग नहीं दी गई है, लेकिन आखिरकार विमान मिले, और यूक्रेन ने इन्हें युद्ध में इस्तेमाल भी किया लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

अगस्त 2024 में एक F-16 रूसी मिसाइल हमले में क्रैश हो गया और पायलट की जान चली गई। फिर इसी साल 12 अप्रैल को एक और F-16 पायलट युद्ध में मार गिराया गया। रूस ने तुरंत दावा ठोक दिया कि उनकी हवाई रक्षा ने ये विमान गिरा दिया है। फोरेस कंपनी ने कुछ ऐसा किया, जो रूस में पहले कोई नहीं कर सका है। इसने पश्चिमी देशों के सैन्य उपकरण, जैसे अमेरिका के अब्राम्स टैंक, जर्मनी के लेपर्ड-2 टैंक, और अब F-16 विमानों को नष्ट करने के लिए सैनिकों को नकद इनाम देने की शुरुआत की है। अब तक कंपनी 5.24 करोड़ रुपए के इनाम बांट चुकी है।

2023 में फोरेस कंपनी ने पश्चिमी टैंकों को निशाना बनाने के लिए 50 लाख रुपए तक के इनाम की घोषणा की थी फिर 2024 में इसके सीईओ ने F-16 के लिए भी इनाम रखा था। ये इनाम सिर्फ पैसे की बात नहीं है। ये रूस का एक तरह का मनोवैज्ञानिक दांव है, जिससे वह अपने सैनिकों का हौसला बढ़ा रहा है और पश्चिमी देशों को ये मैसेज दे रहा है कि उनके हथियार रूस की ताकत के सामने कुछ नहीं हैं। दूसरी तरफ यूक्रेन के लिए यह एक चुनौती है, क्योंकि उनके पास F-16 जैसे विमान सीमित हैं और हर नुकसान उनकी रणनीति पर भारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हज 2026: मक्का में सेना की मिलिट्री परेड, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

May 22, 2026

ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सुलग उठा बोलीविया; हिंसा के विरोध में नागरिकों ने निकाली बड़ी रैली

May 21, 2026

नेतन्याहू की बढ़ीं मुश्किलें: इजरायल में संसद भंग करने के प्रस्ताव पर वोटिंग आज

May 21, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.