फॉण्ट कनवर्टर NEW

CM हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे मंत्री, नेता और आमजन

सीएम हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए रामगढ़ के नेमरा स्थित उनके पैतृक गांव में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्य के मंत्री, विधायक, पूर्व जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन पहुंचे।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi/Ramgarh: झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता दिवंगत स्व. रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। बुधवार, 15 अक्टूबर 2026 को उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में राज्यभर से बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, राजनीतिक दलों के नेता, वरिष्ठ अधिकारी और आमजन पहुंचे। सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस दौरान पूरा नेमरा गांव शोक और आत्मीय संवेदनाओं के माहौल में डूबा रहा।

Read more: मां के श्राद्धकर्म में पारंपरिक रस्में निभा रहे CM हेमंत सोरेन

श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रमुख विशिष्ट अतिथि

सीएम हेमन्त सोरेन से मिलकर शोक व्यक्त करने और दिवंगत आत्मा को नमन करने वालों में कई नामचीन हस्तियां शामिल रहीं:

केन्द्रीय व राज्य के मंत्री: केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के मंत्री दीपक बिरुवा।

विधायकगण: विधायक संजय सिंह यादव, विधायक आलोक सोरेन, विधायक अमित कुमार यादव।

मेयर व जनप्रतिनिधि: रांची की मेयर श्रीमती रोशनी खलखो तथा रांची नगर निगम क्षेत्र के कई पार्षदगण।

दिग्गज नेता व पूर्व जनप्रतिनिधि: पूर्व केन्द्रीय मंत्री  सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, पूर्व विधायक  विनोद सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मी टुडू, पूर्व विधायकअकील अख्तर, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक नारायण दास, पूर्व विधायक ताला मरांडी और बिहार के पूर्व विधायक ललन कुमार।

प्रशासनिक व कॉर्पोरेट जगत के अधिकारी: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और झारखंड लोक सेवा (JPSC) के वरिष्ठ अधिकारीगण, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अधिकारी तथा टाटा ग्रुप के प्रतिनिधि।

इसके अलावा बड़ी संख्या में खिलाड़ी और दूर-दराज से पहुंचे आमजनों ने भी नेमरा पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा प्रार्थना सभाएं भी आयोजित की गईं। श्री गुरु सिंह सभा और झारखंड बुद्ध सोसाइटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत माता की आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram